फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान को ले जाए जा रहे गोवंश मुक्त कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)।
विज्ञापन

पुलिस ने कस्बा कांधला में दिल्ली बस स्टैंड के पास से तीन मिनी ट्रक पकड़े, जिनमें 29 गोवंश लादकर कटान के लिए हरियाणा ले जाए जा रहे थे। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने मौके पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ गो तस्कर तीन बुढ़ाना की तरफ से मिनी ट्रकों में गोवंश लादकर कटान के लिए ले जा रहे हैं। रात करीब साढ़े 11 बजे पुलिस ने कस्बा कांधला में दिल्ली बस स्टैंड के पास घेराबंदी की। आरोपी लोगों ने मौके से फरार होने की कोशिश की, लेकिन पुलिस पीछा कर तीनों मिनी ट्रक पकड़ लिए। मिनी ट्रकों से 29 गोवंश बरामद हुए। इसके बाद तीनों वाहनों को पुलिस थाने ले आई। सूचना मिलने पर विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. सुभाष मलिक भी कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर पहुंच गए और गोवंश तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुछ देर बाद बजरंग दल कार्यकर्ता भी आ गए और कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने वहां पहुंचकर लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि मिनी ट्रक से पकड़े गए आरोपी रोहताश, सूरजभान, धर्मेंद्र और गुरचरण निवासी कुरुक्षेत्र हरियाणा के खिलाफ कस्बा कांधला के मोहल्ला रायजादगान निवासी सोनू की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बुधवार दोपहर आरोपियों को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि गोवंश को बुढ़ाना की तरफ से लाया गया था। मौके से वाहनों के चालक और उनका एक साथी पकड़ा गया है, जिन्होंने बताया कि हमें तो किराया मिलना था, गोवंश किसके हैं और कहां पर गोवंश की हत्या की जानी थी, यह नहीं बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें