फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले दो पशु तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में दो पशु तस्कर दबोचे
विज्ञापन


रायबरेली। भदोखर पुलिस ने मुठभेड़ में दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की मानें तो पकडे़ गए तस्कर सिर्फ रायबरेली ही नहीं, बल्कि पड़ोसी जनपदों में घूम-घूमकर मवेशी चुराते थे।

इनके पास से तमंचा, चाकू और पशुओं के तस्करी में प्रयुक्त की जाने वाली पिकअप बरामद की है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह बुधवार को बताया कि भदोखर पुलिस को मंगलवार रात सूचना मिली कि एक पिकअप पर पशुओं को लादकर तस्करी करने के लिए ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन


इस पर एसओ अशोक त्रिपाठी, मुंशीगंज चौकी इंचार्ज इंसाफ अली, दरोगा रोहित उपाध्याय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम के पहुंचने पर तस्करों ने फायरिंग करने के साथ-साथ ईंट पत्थर चलाए।

गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ लिया। इनकी पहचान अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र निवासी जंग बहादुर यादव और सुल्तानपुर जिले के मनीहारपुर कुड़वार निवासी अजीत कुमार कोरी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


तस्करों के पास से तमंचा, एक पिकअप, एक चाकू, दो मवेशी बरामद किए गए हैं। पूछताछ में रायबरेली के अलावा फतेहपुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर समेत अन्य जनपदों में जाकर पशुओं को चुराकर उनकी तस्करी करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें