फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर

विज्ञापन
विज्ञापन
राजबब्बर, प्रमोद तिवारी और सतीश महाना की जनसभाएं आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/लालगंज। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और सांसद राज्यसभा प्रमोद तिवारी 25 नवंबर को जिले में जनसभाएं और रोड शो करेंगे। यह जानकारी कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल ने दी।
उन्होंने बताया कि राज बब्बर और प्रमोद तिवारी नगर पालिका परिषद रायबरेली, नगर पंचायत लालगंज, डलमऊ, ऊंचाहार, महाराजगंज, बछरावां में प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने के लिए आएंगे। दोनों नेता सुबह लखनऊ से चलकर सीधे लालगंज पहुंचेंगे, जहां उनकी जनसभा सुबह 10.30 बजे होगी। इसके बाद डलमऊ में पूर्वाह्न 11.30 बजे, ऊंचाहार में दोपहर 1.30 बजे जनसभा करने के बाद रायबरेली शहर आएंगे, जहां उनकी जनसभा का समय 3 बजे निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद राजबब्बर और प्रमोद तिवारी 4.30 बजे महराजगंज और 5.30 बजे बछरावां में जनसभा के साथ रोडशो भी करेंगे। बछरावां के बाद लखनऊ लौट जाएंगे। जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया कि पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता राशिद अलवी 26 नवंबर को लालगंज और महाराजगंज में सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, दूसरी ओर भाजपा प्रत्याशी केसी गुप्ता के समर्थन में सतीश महाना सर्राफा मंडी में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें