रायबरेली-डलमऊ। तहसील क्षेत्र के बैरहना पोस्ट बलीपुर में बुखार का प्रकोप फैला हुआ है। इसकी चपेट में आठ लोग आ गए है।
इसकी जानकारी मिलते ही सीएमओ डॉ. डीके सिंह ने स्वास्थ्य टीम मौके पर भेजी। सभी रोगियों का इलाज कर स्लाइड तैयार कराई गई है।
बैरहना मजरे बलीपुर में संक्रामक रोग फैल गया है। बुखार से 43 लोग बीमार हैं। इस सूचना पर सीएमओ ने डलमऊ सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनोद सिंह चौहान की अगुवाई में स्वास्थ्य टीम गांव पहुंची, जहां पर महज आठ लोग बुखार से बीमार पाए गए।
गांव निवासी प्रशांत सिंह (20), शिवानी सिंह (18), रेनू सिंह (32), चंद्रकला (75), कृष्णा (12), राजकुमार (30), पूजा सिंह (15), प्रेमा (32) बुखार से पीड़ित रहे।
सीएमओ ने बताया कि सभी का इलाज कर दवा दी गई। गांव में अन्य कोई भी बुखार से पीड़ित नहीं है। अधिक लोगों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना दी गई थी, जो गलत है। सभी अब स्वस्थ हैं।