फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के कर्मचारी के घर से 20 लाख की चोरी

Mon, 24 Sep 2018 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
विज्ञापन
चोरी के बाद कमरे में बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चोर घर की खिड़की का पल्ला उखाड़कर करीब सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए। चोर नलों की महंगी स्टील की टोटियां भी उखाड़ ले गए। चोरी गए माल की कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


मूलरूप से राखीखेत निवासी आनंद पंत यहां काशीपुर में सिंचाई विभाग में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत हैं। वह केनाल कॉलोनी में सरकारी आवास में रह रहे हैं। एक साल पहले उन्होंने द्रोणसागर विहार जसपुर खुर्द में मकान बनाया है। मकान में अभी गृह प्रवेश नहीं हुआ है। मकान की रखवाली के लिए आनंद पंत रात को नए मकान में ही रहते हैं। शुक्रवार को वह रानीखेत गए थे।

शनिवार रात जब वह नए मकान में पहुंचे तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा था। जैसे ही वह अंदर घुसे तो चैनल का ताला टूटा देख उनके होश उड़ गए। चोरों ने एक खिड़की का पल्ला भी उखाड़ दिया था। आनंद ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो पूरे कमरे पानी से भरे हुए थे। दो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के लॉक टूटे थे। आनंद ने चोरी की सूचना आईटीआई पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने मकान का निरीक्षण किया और लैपटॉप समेत कुछ सामान अपने कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


पंत ने बताया कि उनकी पत्नी के सोने-चांदी केे जेवर चोर ले गए, जिनमें गले की सोने की तीन चेन, दो अंगूठी, सोने का हार, नथ, टॉप्स, मांग टीका, कड़े आदि थे। जिनकी कीमत लगभग 15 से 20 लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि चोर किचन और बाथरूम से महंगी स्टील की टोंटियां भी उखाड़ ले गए।

पी शराब और खाया ब्रेड मक्खन 
काशीपुर। चोरों ने घर में लाखों की चोरी तो की ही, साथ में खूब मौजमस्ती भी की। चोरों ने एक कमरे में शराब पी और मक्खन के साथ ब्रेड खाई। चोर उस कमरे में रखा लैपटॉप नहीं ले गए। उनकी लाइसेंसी बंदूक को भी चोरों ने हाथ नहीं लगाया। जाते-जाते जिस कमरे में चोरों ने शराब पी वहीं शौच भी कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें