फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई-सिंहपुर (रायबरेली)। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे शुक्लन मजरे महिया सिंदुरिया गांव में सोमवार की रात एक विवाहिता की आग से झुलसकर संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
विज्ञापन



मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की खातिर जलाकर विवाहिता को मारा गया है। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


हथरोहना गांव की रहने वाली अनीता की शादी 2017 में पूरे शुक्लन निवासी अंकित यादव के साथ हुई थी। सोमवार रात अनीता संदिग्ध हालात में झुलस गई।


हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। मृतका के पिता रामदेव का आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज न देने पर बेटी को जलाकर मार दिया। एसओ संतोष सिंह ने बताया कि जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें