फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशीगंज में दुकान पर कब्जे को लेकर दो गुटों में मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज कस्बे में मंगलवार शाम दुकान पर कब्जे को लेकर दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर दोनों पक्षों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने दुकान पर ताला बंद कर दिया है।
विज्ञापन



मुंशीगंज कस्बा निवासी अमरनाथ साहू और महेंद्र गुप्ता के बीच कस्बा स्थित दुकान पर कब्जे को लेकर अरसे से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष दुकान को अपना बताते हैं।


मौजूदा समय में महेंद्र गुप्ता ने दुकान पर कब्जा भी कर रहा था। शाम को दुकान पर कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट हो गई।


सूचना मिलने पर एसओ जीडी शुक्ला मौके पर पहुंच गए। एसओ ने बताया कि दुकान पर कब्जे को लेकर विवाद हुआ है। दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर प्रकरण की जांच की जा रही है। कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें