हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर एक सराफ से बदमाशों ने तीन लाख कीमत के जेवरात और 17 हजार रुपये लूट लिए। जब तक लोग कुछ समझ पाते एक बाइक पर सवार दो युवक भाग गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के राम नगर गंगागंज बाजार निवासी रविशंकर सोनी रात में दुकान बंद करके बाइक से घर जा रहा था। पयाम का पुरवा मजरे टांडा गांव के पास बदमाशों ने रविशंकर पर रुमाल फेंक दिया, जिससे वह नीचे गिर गया।
इसी का फायदा का उठाकर बदमाश व्यवसायी से 17 हजार रुपये की नकदी और 96 ग्राम सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। एसओ सचिन गुप्ता का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।