फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान, सचिव व तकनीकी सहायक पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
डीह (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुरैया मुवक्किलपुर में मनरेगा से खड़ंजे के नाम पर फर्जी भुगतान के मामले में तत्कालीन प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी व तकनीकी सहायक के खिलाफ एफआईआर कराई गई है। जांच में घपला पकड़ में आने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन




डीह ब्लॉक के ग्राम सुरैया मुवक्किलपुर में वर्ष 2014-15 में गांव में मनरेगा से चार सड़कों का निर्माण कार्य कराया गया था।


मनरेगा में फर्जी भुगतान की शिकायत मिलने पर डीएम के आदेश पर मामले की जांच कराई गई, जिसमें 293604 रुपये के गबन का मामला पकड़ में आया।


जांच में घपले की पुष्टि के बाद तत्कालीन प्रधान धनऊ, ग्राम विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह व तकनीकी सहायक मो. सईद के खिलाफ डीह थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन



प्रभारी थानेदार श्याम चंद्र यादव ने बताया कि सरकारी धन के गबन का मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें