जहरीली दवा पीने से मां-पुत्री की हालत नाजुक
लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के विशुनखेड़ा गांव में मां और पुत्री ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों को सीएचसी लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विशुनखेड़ा गांव निवासिनी सुमन की पुत्री सोनम मानसिक रूप से बीमार है। सुमन की तबीयत खराब होने पर उसने पुत्री से दवा मांगी। पुत्री ने फसल में डालने वाली दवा दे दी।
धोखे में आकर सुमन ने दवा पी ली। मां को दवा पीते देख पुत्री ने भी वहीं कीटनाशक पी लिया, जिससे दोनों की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों को पता चला।
दोनों को सीएचसी लाया गया। जहां से नाजुक हालत में दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रधान अमरेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है।