फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या करके शव को सई नदी में फेंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। भदोखर थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम एक युवक का शव सई नदी में मिलने से हड़कंप मच गया। शव के बुरी तरह सड़ने की वजह से उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन



एक्सना गांव से होकर सई नदी निकली है। शाम को सई नदी के किनारे कुछ लोग गए तो देखा कि एक युवक का सड़ा गला शव पड़ा था।


सूचना पर एसओ राजकुमार पांडेय भी पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो युवक की बेरहमी के साथ हत्या कर शव को नदी में फेंका गया, ताकि वारदात की जानकारी किसी को न हो सके।
विज्ञापन



कोतवाल का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही आसपास के लोगों से भी घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें