रायबरेली। शहर में इंदिरा नगर चौकी से चंद कदम दूर बदमाशों ने मंगलवार को जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट की मां बीएन सिंह की मां विभा सिंह से सोने की चेन लूट ली।
यह वारदात उस समय हुई, जब महिला घर के बाहर बैठी थी। बदमाश पता पूछने के बहाने पहुंचे और झपट्टा मारकर चेन छीन ले गए। चेन की कीमत करीब 50 हजार रुपये है। कोतवाल अतुल सिंह ने पहुंचकर घटना की जांच की।
नेहरू नगर निवासी एवं जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट बीएन सिंह की मां विभा सिंह सुबह घर के पास बैठी थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और पता पूछने के बहाने झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनकर भाग गए।
महिला का शोर सुनकर लोग पहुंचे, लेकिन बदमाश तब तक भाग चुके थे। कोतवाल का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द चेन स्नेचरों को पकड़ा जाएगा।