रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शनिवार रात नित्यक्रिया के लिए गई नाबालिग के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया।
आपबीती सुनकर जब माता-पिता विरोध जताने आरोपी के घर पहुंचे तो युवक व उसके परिवारीजनों ने लाठी-डंडे लेकर दौड़ा लिया। घटना की सूचना मिलने पर सीओ डलमऊ विनीत सिंह ने पहुंचकर मामले की पड़ताल की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
गांव की रहने वाली महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि रात में उसकी बेटी खेत की तरफ गई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला आरोपी वहां पर पहुंच गया और उसकी बेटी को झाड़ियों में घसीट ले गया।
यहां आरोपी युवक बेटी को झाड़ियों में घसीट ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी की आपबीती सुनकर उसके माता-पिता युवक के घर पहुंचे तो आरोपी व उसके परिवारीजनों ने जान से मारने की नियत से उन्हें दौड़ा लिया।
सीओ का कहना है कि मां की तहरीर पर गांव के ही चंद्रशेखर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।