फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्र की हार्टअटैक के चलते मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में समायोजन को लेकर सदमे में डूबे शिक्षामित्र संघ ब्लॉक अध्यक्ष की हार्ट अटैक से मौत हो गई। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी एवं शिक्षामित्र संघ ब्लॉक अध्यक्ष रामबरन सिंह (45) रविवार की सुबह नित्यक्रिया करने के बाद आकर घर में लेट गए। इसके बाद वह नहीं उठे।
विज्ञापन



इस परिवारीजन उन्हें जगाने पहुंचे तो उनकी मौत हो चुकी थी। घटना से हड़कंप मच गया। आननफानन में सीएचसी बछरावां पहुंचाया गया, जहां मृत घोषित कर दिया गया।


मृतक की पत्नी सीमा का कहना है कि समायोजन रद्द होने के चलते वह परेशान थे। आठ माह से मानदेय भी नहीं मिला था। इसी वजह से उनकी मौत हो गई।


मृतक अपने पीछे सीमा सिंह, बेटे अंबिका सिंह, बेटे शिवानी को छोड़ गया है। सभी के आंसू नहीं थम रहे हैं। घटना की जानकारी पर शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, विकाश चंद्र पाठक, शशी गोस्वामी मौके पर पहुंचे।


राकेश प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राजाराम त्यागी कहा कि शिक्षामित्रों के मामले में सरकार से जल्द ही न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उधर, बीईओ रामललित कुमार का कहना है कि हार्टअटैक के चलते शिक्षामित्र की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें