फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालिका से छींटाकशी करने पर चालक और खलासी को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बालिका से छींटाकशी करने पर
विज्ञापन

चालक और खलासी को जेल
क्रासर
- वाहन में कर रहे थे अभद्रता, एंटी रोमियो टीम ने दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
मसौली(बाराबंकी)। मैजिक से शहर जा रही एक बालिका से छींटाकशी करने वाले चालक और उसके खलासी को मसौली थाने की एंटी रोमियो टीम ने पीएसी गेट के पास से धर दबोचा। आरोपियों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

मसौली थाना क्षेत्र के एक गांव की एक बालिका बुधवार को टाटा मैजिक से शहर को जा रही थीं। मैजिक चालक एवं खलासी के द्वारा छींटाकशी करने पर बालिका ने थाना मसौली को सूचना दी। इस पर पहुंची थाने की एंटी रोमियो टीम के उपनिराक्षक राजकुमार, मुख्य आरक्षी विक्रमजीत यादव,सौरभ सिंह, अजीत यादव, महिला आरक्षी रीता मौर्या ने पीएसी गेट के पास मैजिक को रोककर उसके चालक व खलासी को धर दबोचा। आरोपी चालक सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम हरीपुरवा निवासी गोविन्द व खलासी मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम ज्यौली निवासी राजित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें