फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक गए अधेड़ को नहीं मिला रुपया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को रुपये निकालने बैंक गए एक ग्रामीण की मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि वह बीमार था।
विज्ञापन



बैंक कर्मियों ने रुपये निकालने में आनाकानी की। इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर चौकी इंचार्ज ने पहुंचकर घटना की जांच की।


डलमऊ के भीमगंज निवासी लालता प्रसाद (50) सांस की बीमारी से ग्रसित था। कई दिन से उसका इलाज चल रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी।


उसकी देखभाल भाई शिवकुमार करता है। सुबह लालता प्रसाद भाई के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा मुराईबाग गया था।


भाई शिव कुमार का आरोप है कि बैंक कर्मियों ने काफी देर तक बैंक में लाइन में लगने के बाद भी धन नहीं दिया। इससे उसकी हालत और बिगड़ गई।


परिवारीजन उसे लेकर घर जा रहे थे कि तभी बैंक के पास ही उसकी मौत हो गई। कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना पर मुराईबाग चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह चौहान को मौके पर भेजा गया है।
विज्ञापन



ग्रामीण बोल तक नहीं पा रहा था। इसलिए बैंक की ओर से रुपये नहीं दिए गए। जांच के बाद प्रकरण में उचित कार्रवाई होगी। शाखा प्रबंधक अतिन निगम ने अधेड़ की मौत के बारे में कुछ भी बोलने से इनकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें