फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनदहाडे़ किशोरी का अपहरण, एक घंटे बाद छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनदहाडे़ किशोरी का अपहरण, एक घंटे बाद मिली
विज्ञापन



रायबरेली। जेल गार्डेन रोड पर बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने शुक्रवार दोपहर एक किशोरी को अगवा कर लिया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते युवक किशोरी को लेकर भाग निकले।


करीब एक घंटे बाद युवक किशोरी को डिग्री कॉलेज चौराहे के पास छोड़कर भाग निकले। किशोरी की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर अज्ञात युवकों पर अपहरण का मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली किशोरी नर्सिंग होम में लगे नल से पानी लेने गई थी। वह जैसे ही पानी लेकर निकली। पहले से घात लगाए बाइक सवार युवकों ने उसे दबोच लिया और बाइक पर उठा ले गए।


दिनदहाड़े यह नजारा देख अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। हालांकि करीब एक घंटे बाद किशोरी डिग्री कॉलेज चौराहे से मिल गई।


किशोरी का कहना है कि आरोपी मुंह में कपड़े बांधे थे, इसलिए वह उन्हें पहचान नहीं सकी। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है।


मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पड़ताल की जा रही है, जल्द ही युवकों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें