फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ समितियों समेत 15 दुकानों की खाद की आपूर्ति रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ समितियों समेत 15 दुकानों की खाद आपूर्ति रोकी
विज्ञापन


रायबरेली। प्वाइंट आफ सेल (पीओएस) मशीन से खाद का वितरण न करने पर नौ साधन सहकारी समितियों समेत 15 दुकानों की खाद की आपूर्ति को रोक दिया गया है।

जिला कृषि अधिकारी ने संबंधित दुकानों व समितियों के संचालकों को नोटिस देकर तत्काल पीओएस पर स्टाक अपलोड करके खाद का वितरण करने का आदेश दिया। ऐसा न करने पर खाद के लाइसेंस को निरस्त करने की चेतावनी दी।

जिले में खाद के वितरण के लिए 852 पीओएस मशीनें दी गई हैं। इसमें अब तक 740 मशीनों का वितरण हो चुका है। मशीनें प्राप्त करने के बाद भी 15 दुकानों पर मशीन से खाद का वितरण नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


मामले को गंभीरता से लेते हुए साधन सहकारी समिति बकुलिहा, चंपतपुर, बिमौरा, डोडेपुर, सेमरी, खजुरी, छतोह, पोठई, पीसीएफ केंद्र बन्नावां, मेसर्स मौर्या खाद भंडार सोपवर्षा, सलोन स्थित सदाशिव की खाद की दुकान, एग्री जंक्शन कमालपुर, सादिक खाद भंडार धरई, किसान खाद भंडार बहुधाकला, मौर्या खाद भंडार कठवारा की खाद की आपूर्ति रोक दी गई है।
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी रवि चंद्र प्रकाश ने बताया कि समितियों के सचिव और दुकानों के संचालकों को नोटिस देकर निर्देश दिए गए हैं। पीओएस मशीन से खाद का वितरण न करने पर लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें