फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुगर मिल में हत्या की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
शुगर मिल में हत्या की झूठी सूचना पर दौड़ी पुलिस
विज्ञापन

बुलंदशहर। वेब शुगर मिल में बुधवार देर रात एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला झूठा निकला। फोन पर कोतवाल को झूठी सूचना देने वाले आरोपी ने अभी तक अपना फोन बंद किया हुआ है।
विज्ञापन

सीओ सिटी जगदीश चंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात अज्ञात व्यक्ति नगर कोतवाल के सीयूजी नंबर पर फोन किया। आरोपी फोन कर्ता ने बताया कि मिल में काम करने वाले एक व्यक्ति की गेट नंबर चार पर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही नगर कोतवाली पुलिस और सीओ मौके पर पहुंचे, लेकिन मौके पर हत्या की सूचना झूठी निकली। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो सामने आया कि जिस व्यक्ति की हत्या की सूचना दी गई थी वह शाम को ही अपनी ड्यूटी खत्म कर गुलावठी स्थित अपने घर पर चला गया था। पुलिस ने जब आरोपी फोन कर्ता को फोन मिलाने की कोशिश की तो उसका नंबर बंद जा रहा था। सीओ ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। उसका फोन अभी तक ऑन नहीं हुआ है। आरोपी की शिनाख्त होने पर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें