फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रात टूटे चार दुकानों के ताले, चार लाख का माल उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही रात टूटे चार दुकानों के ताले, चार लाख का माल उड़ाया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। बेखौफ चोरों ने शुक्रवार की रात चार दुकानों के ताले तोड़कर लाखों का माल पार कर दिया। सुबह वारदात की जानकारी से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों का मौैके पर मजमा लग गया। व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा ने पहुंचकर पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की और जल्द घटनाओं का खुलासा करने की बात कही। खुलासा न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी। चार लाख से ज्यादा चोरी होने की बात कही जा रही है। नए कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन

बेलीगंज निवासी बाबा सावलानी की घोसियाना में जनरल स्टोर है। रात में चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे दो लाख की नकदी पार कर दी। नेहरू नगर निवासी राजेंद्र यादव की जनरल स्टोर का ताला तोड़कर दस हजार रुपये का सामान पार कर दिया। दुर्गा मार्केट में विवेक मिश्रा की दुकान का ताला तोड़कर दस हजार रुपये की नकदी, दो लैपटॉप आदि सामान पार कर दिया। डिग्री कॉलेज चौराहा स्थित विपिन की मोबाइल की दुकान से एक दर्जन से ज्यादा मोबाइल चोरी कर लिया। चारों दुकानों में चार लाख रुपये से ज्यादा चोरी होना बताया जा रहा है। कोतवाल नागेश मिश्रा का कहना है कि चोरी की घटनाओं की जानकारी मिली है। जांच कराई जा रही है। जल्द चोरी की वारदातों का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें