फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार की महिला को पहले प्रेमजाल में फांसा, फिर छोड़ गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार की महिला को पहले प्रेमजाल में फांसा, फिर छोड़ भागा
विज्ञापन

रोहनियां (रायबरेली)। प्रेम जाल में फंसकर दो माह पूर्व बिहार की एक विवाहिता लुधियाना में अपने पति व बेटी को छोड़कर एक युवक के साथ भाग निकली। कुछ दिन बाद प्रेमी भी उसे छोड़ कर लापता हो गया। परेशान विवाहिता किसी तरह युवक के गांव पहुंची और हंगामा शुरू कर दिया। युवक के परिवारीजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को समझा-बुझा कर शांत किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
ऊंचाहार थाना क्षेत्र के उसरैना गांव का एक युवक लुधियाना में मजदूरी करता है। वह जिस मकान में रहता था, उसी मकान के एक कमरे में बिहार प्रांत के बेतिया जिले की एक विवाहिता अपने पति व दो बच्चों के साथ रहती थी। बताते हैं कि दो माह पहले उस महिला का युवक से प्रेम हो गया। प्रेम में पागल विवाहिता अपने पति व एक बेटी को छोड़कर युवक के साथ भाग गई। युवक दिल्ली में एक होटल में उसके साथ एक माह तक रुका और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद महिला को छोड़कर युवक भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता डेढ़ साल के बच्चे के साथ कई दिनों तक दिल्ली में भटकती रही। बाद में विवाहिता किसी तरह युवक के गांव ऊंचाहार के उसरैना पहुंची। युवक को घर पर न पाकर उसने हंगामा शुरू कर दिया। बवाल होता तो एक युवक के परिवारीजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस ने महिला को समझा कर शांत कराया और दोनों पक्षों को थाने लाई। थानेदार धनंजय सिंह ने बताया महिला के पहले पति को बुलाया गया है। वह उसे ले जाने के लिए तैयार है लेकिन विवाहिता प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही है। उसके प्रेमी को बुलाया गया है। उसके आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें