फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 बीघे फसल और एक घर जला, गृहस्थी खाक

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। गर्मी बढ़ने के साथ आग की घटनाएं भी बढ़ गई है। हर दिन आग लगने की घटनाएं होती है। रविवार को भी आग लगने से 16 बीघा से ज्यादा फसल और एक घर जल गया।
विज्ञापन



ग्रामीणों और दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाई गई। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक पूरे सरवारियन का पुरवा मजरे पारी में आग लगने से रामप्रसाद शुक्ल, सुदामा यादव, अर्जुन तिवारी, गीता शुक्ला, राम बहादुर शुक्ला, कमलाकांत, अनुज, राधा नगर निवासी बच्चू की करीब आठ बीघा फसल जलकर राख हो गई। दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।


ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक डिलमनपुर गांव निवासी कैलाश गौतम के घर में अचानक आग लग गई। ग्रामीण मिलकर जब तक आग बुझाते, तब तक उनकी पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई।
विज्ञापन



आग की दूसरी घटना क्षेत्र के गांव ईश्वरदासपुर गांव में हुई है। गांव के बाहर खेत में खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। इससे गांव के प्रेम नारायण शुक्ल व आशुतोष शुक्ल की तीन बीघा फसल जलकर राख हो गई।


इसी तरह फुरसतगंज प्रतिनिधि के मुताबिक अमेठी जिले के बहादुरपुर ब्लॉक क्षेत्र के पूरे नया गांव के बाहर आग लग गई। इससे सावित्री, रामअधार और रामकिशोर की पांच बीघा फसल जलकर राख हो गई। दमकल और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई गई। लेखपाल जितेंद्र यादव ने क्षति का आकलन किया है।


शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के पूरे मुराईन मजरे बेड़ारु गांव में खेत में पड़े गेहूं की फसल के अवशेष को जलाने के चक्कर में दूसरे खेत में आग लग गई।


इससे दयाराम, राजेश कुमार का खेत में लगा भूसा जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों की मदद से आग बुझाई गई। क्षेत्रीय लेखपाल अभिषेक पटेल ने बताया कि वह चुनाव ड्यूटी में है।


जांच कराकर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी जाएगी। खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक शनिवार को विद्युत उपकेंद्र सेमरी के पास बबूल के पेड़ों पर बिजली का तार गिरने पेड़ जलने लगा। पुलिस और फायर बिग्रेड की मदद से आग बुझाई गई। एसओ अमरनाथ यादव ने बताया कि आग लगी थी, जिसे बुझा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें