गोरखपुर में मौत के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया।
- फोटो : अमर उजाला
खड्डा। रोजगार के लिए गोरखपुर गए राजगीर की मौत हो गई। 11 मई को उनकी बहन की शादी तय है। मौत की सूचना मिलने पर घर में कोहराम मच गया। हनुमानगंज क्षेत्र के पनियहवा गांव निवासी 28 वर्षीय अमरेंद्र उर्फ साधू पुत्र मदन मल्लाह बुधवार को गोरखपुर कमाने गए थे। उन्हें बहन की शादी में परिवार की मदद करनी थी।
शनिवार की आधी रात को पेट में तेज दर्द होने लगा। मौजूद साथी गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां अमरेंद्र की मौत हो गई। मौत की सूचना पर घर के लोग रो-रो कर बेहाल हैं। गांव के लोगों ने बताया कि अमरेंद्र घर के एक मात्र कमाऊ सदस्य थे। छोटी बहन नंदनी की 11 मई को शादी होनी है। रोते-बिलखते परिजनों ने रविवार को अंतिम संस्कार कर दिया है।
बीमार मुसहर की मौत
दुदही । क्षेत्र के पृथ्वीपुर के मुसहरी टोला निवासी एक बीमार मुसहर की शनिवार की देर शाम को मौत हो गई। लोगों ने बताया कि 40 वर्षीय मुन्नीलाल करीब दो माह से बुखार से पीड़ित थे। ठीक से उपचार नहीं हो पाने की वजह से उनकी मौत हो गई। परिवार में वहीं एक मात्र कमाऊ सदस्य था।गांव के समाजिक लोगों ने चंदा इकठ्ठा कर रविवार को शव का अंतिम संस्कार करा दिया। गया।