फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को पेड़ से बांधकर पीटा
विज्ञापन

रोहनियां (रायबरेली)। ऊंचाहार थानाक्षेत्र के एक गांव में प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया। प्रेमिका ने उसे कमरे के अंदर बुला लिया, लेकिन इसकी जानकारी लड़की के परिवारीजनों को हो गई। परिवारीजनों ने युवक को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और लाठियों से उसकी जमकर पिटाई की। बाद में चोरी का आरोप लगाकर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गांव की लड़की का नाजेपुर गांव के एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कई महीने से फोन पर बात होती रही। शुक्रवार की सुबह लड़की ने अपने प्रेमी को फोन कर मिलने के लिए घर बुलाया। उसका प्रेमी जैसे ही उसके घर के पास पहुंचा प्रेमिका ने दरवाजा खोला और उसे कमरे के अंदर कर लिया। लेकिन इसकी भनक लड़की के परिवारीजनों को लग गई। परिवारीजनों ने कमरे में बैठे प्रेमी को पकड़ लिया और उसे पेड़ में बांधकर लाठी-डंडों से उसकी जमकर पिटाई की। परिवारीजनों ने बाद में उस पर चोरी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। थानेदार धनंजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का है। युवक के साथ लड़की के पिता को भी हिरासत में लिया गया। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें