फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो फील्ड अफसरों को पीट 2.09 लाख लूटे

Thu, 14 Jul 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को सदर कोतवाली क्षेत्र में हुई मारपीट व लूट के बाद जिला अस्पताल में घायल सतीश कुमार से घटना के बारे में पूछताछ करते एसपी विनय कुमार व मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिल एरिया थाना क्षेत्र में बुधवार को चार बदमाशों ने दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के दो फील्ड अफसरों को रॉड से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और दो लाख नौ हजार रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग गए। दोनों फील्ड अफसरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एसपी विनय यादव और सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। हरदोई निवासी विजय बहादुर और प्रतापगढ़ निवासी सतीश कुमार बरगद चौराहा स्थित सोनाटा माइक्रो फाइनेंस कंपनी में फील्ड अफसर के रूप में काम करते हैं।

दोनों बुधवार दोपहर बाइक से कैश जमा करने बैंक ऑफ बड़ौदा मलिकमऊ जा रहे थे। मलिकमऊ चौराहा के पास पीछे से आए चार बदमाशों ने अचानक उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें सतीश कुमार व विजय बहादुर के सिर, चेहरे समेत अन्य शरीर के हिस्सों में गंभीर चोटें आई।
विज्ञापन


घायल अफसरों से रुपयों से भरा बैग लेकर बदमाश पैदल ही भाग गए। बैग में दो लाख 9 हजार रुपये थे। वारदात से हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी विनय यादव, सीओ सदर श्वेता श्रीवास्तव और मिल एरिया थानेदार अशोक सिंह फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

एसपी ने घटना की बाबत पड़ताल की। एसपी अस्पताल भी पहुंचे। एसपी का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द बदमाशों को पकड़ा जाएगा। जिस तरह मलिकमऊ चौराहा में जिस तरह दिनदहाड़े वारदात हुई, इससे लोगों में दहशत फैल गई।

लोगों का कहना है कि आए दिन इस तरह की वारदात हो रही हैं। पुलिस को चाहिए कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। जिस तरह वारदात हुई है, उससे लगता है कि बदमाश पहले से ही वारदात को अंजाम देेने की योजना बनाए हुए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें