लालगंज (रायबरेली)। बेमौरा महेशखेड़ा गांव निवासिनी महिला को मंगलवार सुबह ट्रैैक्टर ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर मालिक को बुलाने की मांग को लेकर पुलिस को शव देने से मना कर दिया। बाद में एसडीएम जीतलाल सैनी, सीओ लक्ष्मीकांत गौतम व इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने हंगामा कर रह लोगों को किसी तरह शांत कराया, जिसके बाद लोग माने। तब जाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सुनीता अपने पति की बाइक (यूपी 71 एस 2605) से मायके जा रही थी। तभी गंाव के पास साहनी बाबा के मंदिर के निकट विपरीत दिशा से ईंटें लादकर आ रहे ट्रैक्टर (यूपी 33 एसी 4256) ने बाइक में टक्कर मार दी।
महिला के बाइक से गिरते ही ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित लोगों ने मौके से भाग रहे लखनापुर निवासी ड्राइवर दिलीप उर्फ सुनील को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
आक्रोशित लोग ट्रैक्टर मालिक को बुलाने की मांग कर रहे थे। लेकिन मौके पर पहुंचे एसडीएम और सीओ के समझाने पर लोग मान गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुनीता की मौत से घर में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पति महेश सिंह की तहरीर पर ड्राइवर के विरुद्ध केस दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।