फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच के लिए खेत की तरफ गई युवती की गला दबाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत गई युवती की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन



रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में सोमवार शाम शौच के लिए खेत की ओर गई एक युवती की गला दबाकर हत्या कर दी गई। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो परिवारीजन ने खोजबीन की।


इस पर खेत में उसका शव मिला। हत्या की सूचना पर सीओ, एसओ और फोरेसिंक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। युवती के साथ रेप की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन



बछरावां थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 21 वर्षीय युवती शनिवार देर शाम शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक वह घर नहीं लौटी तो मां और बहन की खोजबीन शुरू की।


इसी बीच एक ट्यूबवेल पर खेतों के बीच स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिवबालक चौधरी के समाधि स्थल के पास युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पता चला कि युवती की उसी के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की गई है।


ग्रामीणों ने हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका का पिता हरियाणा में भट्ठा मजदूर है। वह घर में मां व बहन के साथ रहती थी।
विज्ञापन



सीओ आरपी शाही का कहना है कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई है। रेप हुआ या नहीं, ये जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा। तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें