फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम, अखिलेश और लालू हमारे भूत-अमर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। पूर्व सांसद अमर सिंह ने शनिवार को सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और लालू यादव हमारे भूत हैं। यानि हमारे अतीत।
विज्ञापन



अब मैं वर्तमान के साथ हूं। उन्होंने पुलवामा हमले में विवादित बयान देने वाले रामगोपाल यादव को आड़े हाथ लिया और कहा कि उन पर देशद्रोह का मुकदमा चले और उन्हें जेल भेजा जाए।


उन्होंने दो टूक कहा कि वर्ष 2019 लोकसभा का चुनाव जनता जीतेगी। ऑफिसर्स क्लब आईटीआई में आयोजित क्षत्रिय होली मिलन समारोह में उन्होंने बातें कहीं।


उन्होंने कहा कि उन राहुल गांधी को खोजा जा रहा है, जिन्होंने पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मणिशंकर अय्यर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।


उन्होंने प्रियंका वाड्रा के सक्रिय राजनीति में आने का स्वागत किया और कहा कि ऐसे लोगों की राजनीति में जरूरत है। बीजेपी जॉइन करने के सवाल पर अमर सिंह ने कहा कि यह बात भाजपा नेताओं से पूछी जाए तो ज्यादा ठीक रहेगा। इस बार का लोकसभा जनता जीतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने क्षत्रिय समाज को बेहतरी की दिशा में बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि शिक्षा पर ध्यान दिया जाए। इस मौके पर राकेश सिंह, मनीष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें