फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जा रहे किराना दुकानदार से 75 हजार रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार। थाना क्षेत्र में शनिवार शाम घर जा रहे व्यापारी से असलहे से लैस बदमाशों ने 75 हजार रुपयों से भरा बैग लूट लिया। जानकारी होने पर ग्रामीण दौड़े तो बदमाश बाइक छोड़कर भाग निकले। बरामद बाइक पर पुलिस का लोगो बना हुआ है।
विज्ञापन



पूरे तेवराइन मजरे पट्टी रहस कैथवल निवासी अनिल मिश्रा की क्षेत्र के कंदरावा चौराहा पर किराना की दुकान है। शनिवार देर शाम करीब वह दुकान बंद कर बाइक से घर जा रहा था।


वह जैसे ही निरही का पुरवा गांव के सामने पहुंचे, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार तीन लोग पहुंचे और उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह गिर पड़े।


बदमाशों ने तमंचे की बट से पिटाई की डिक्की में रखा रुपयों से भरा बैग लूट लिया, तभी चीख पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े तो तीनों बाइक छोड़ कर बैग लेकर भाग निकले।
विज्ञापन



सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को अपने कब्जे में किया है। बाइक पर पुलिस लिखा हुआ है। बाइक फतेहपुर जनपद की बताई जा रही है।


पीड़ित ने बताया कि बैग में 75 हजार रुपये भरे थे। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें