फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर दर्दनाक हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
कार ने बाइक सवार पिता-बेटी को रौंदा
विज्ञापन

रायबरेली। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार सुबह लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर बेकाबू कार ने बाइक सवार पिता-बेटी को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ, जब दोनों गल्ला मंडी सब्जी लेने जा रहे थे। पिता-पुत्री की मौत की सूचना से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। कब्जे में ली गई कार बनारस जिले की है।
विज्ञापन

शहर के छजलापुर निवासी मसीहउद्दीन (40) अपनी 12 वर्षीय बेटी फिजा के साथ बाइक से सुबह सब्जी खरीदने गल्ला मंडी जा रहा था। हाईवे पर सुयश रेस्टोरेंट के पास लखनऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रहे बाइक सवार पिता-पुत्री को रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि 12 वर्षीय फिजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे की जानकारी पर आसपास के लोगों का घटनास्थल पर मजमा लग गया। पुलिस ने चालक को दबोच लिया। साथ ही गाड़ी को कब्जे में ले लिया। जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सभी का कहना था कि सब्जी लेने गए थे। क्या पता था कि ऐसा हो जाएगा। एसओ रमेश यादव ने बताया कि बेकाबू कार कार संख्या यूपी 65 बीएम 0008 से हादसा हुआ है। केस दर्ज करके कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें