फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट में शादी समारोह के दौरान तीन लाख का माल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेस्टोरेंट में शादी समारोह के दौरान तीन लाख का माल चोरी
विज्ञापन

रायबरेली। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर डिडौली स्थित एक रेस्टोरेंट से शादी समारोह के दौरान तीन लाख से ज्यादा का माल चोरी हो गया। पीड़ित परिवार ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

बछरावां कस्बा निवासी पवन कुमार गुप्ता यहां डिडौली स्थित एक शादी समारोह में परिवार समेत शामिल होने आया था। पवन के मुताबिक रेस्टोरेंट के कमरे में परिवार के साथ थे। इसी दौरान किसी ने उसकी मां बिंदेश्वरी का सोने का आठ तोले का हार, 15 हजार रुपये की नकदी, दो मोबाइल समेत तीन लाख से ज्यादा कामाल पार कर दिया। पवन को शक है कि घटना में रेस्टोरेंट के स्टाफ का ही हाथ है। पवन ने ऑनलाइन घटना की शिकायत दर्ज कराई। एसपी शिवहरि मीणा का कहना है कि रेस्टोरेंट में चोरी की जांच कराई जा रही है। रेस्टोरेंट के स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें