फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस की सुरक्षा हुई तार-तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रेप का आरोपी पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भागा, सिपाही सस्पेंड
विज्ञापन

रायबरेली। सदर कोतवाली पुलिस की सुरक्षा को धता बताते हुए एक रेप का आरोपी सोमवार को भाग निकला। सूचना मिलने पर सीओ ने घेराबंदी करके उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसपी की मानें तो आरोपी की धरपकड़ के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। सिपाही व होमगार्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जा रही है। होमगार्ड के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली पुलिस ने रेप के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। दोपहर के वक्त एक होमगार्ड व सिपाही उसे लेकर कोर्ट में पेश करने के लिए दीवानी कचहरी ले जा रहे थे। कोतवाली गेट से जैसे ही कुछ दूर बढ़े कि सिपाही के मोबाइल पर किसी का फोन आ गया। सिपाही मोबाइल चेक करने लगा। इसी दौरान आरोपी हाथ छुड़ाकर मौैके से भाग निकला। इसकी जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सदर शेषमणि उपाध्याय मौके पर पहुंचे। सीओ ने घेराबंदी कराई, लेकिन रेप का आरोपी पकड़ में नहीं आया। एसपी शिवहरि मीणा ने बताया कि शहर के बीबीपुर निवासी अमित को रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सिपाही सुधाकर यादव और होमगार्ड धर्मेद्र त्रिपाठी आरोपी को लेकर कचहरी ले जा रहे थे, तभी वह फरार हो गया। सिपाही व होमगार्ड के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। सिपाही को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें