फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में विक्रम सवार की मौत, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। घोसियोवाला पुलिया के पास डीसीएम और विक्रम की टक्कर में विक्रम में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर भेजा गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला फतेेहनगर निवासी विशाल ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका 22 वर्षीय भाई टिंकू अहमदाबाद में नौकरी करता था। रविवार शाम को वह जब घर आ रहा था तो इस दौरान वह पहले गांव हाफिजाबाद में बहन के घर चला गया। जब बहन के घर वे रविवार देर रात विक्रम से शेरकोट आ रहा था तो घोसियावाला की पुलिया के पास पीछे से तेज गति से आ रही डीसीएम में टक्कर मार दी। विक्रम में चालक समेत केवल दो ही युवक सवार थे। डीसीएम की टक्कर से विक्रम क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर पहुंचे एसओ शिशुपाल शर्मा ने टिंकू को एंबुलेंस से धामपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। हादसे में घायल मोहल्ला खुराड़ा निवासी चालक फहीम को प्राथमिक उपचार के बाद बाहर रेफर कर दिया गया।

पशु को बचाने के चक्कर में बाइक पलटी, दो घायल
अफजलगढ़। जसपुर रोड शिवपुरी मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जसपुर के लालपुर निवासी गुलफाम व जाकिर सोमवार को बाइक द्वारा कलीयर शरीफ के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह गांव शिवपुरी मोड़ पर पहुंचे, तो अचानक एक पशु उनके सामने आ गया। जिससे उस पशु को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे वे दोनों घायल हो गए। जाकिर को गंभीर अवस्था के चलते हायर सेंटर को रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें