फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्यक्रिया के लिए गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी जिले के शिवरतरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम नित्यक्रिया के लिए गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं उसने जब चिल्लाने का प्रयास किया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया गया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसने थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस पर उसने एसपी अमेठी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एसपी को दिए गए पत्र के जरिये बताया कि शुक्रवार को जब वह नित्यक्रिया को घर से बाहर गई थी तभी पड़ोसी गांव के रहने वाले दो युवकों ने उसे दबोच लिया और जंगल की ओर खींच ले गए जहां उसके साथ दोनों ने रेप किया।

जब उसने चिल्लाने का प्रयास किया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूस दिया। घटना से डरी सहमी जब घर पहुंची तो उसका पति घर पर नहीं था। पति के आने के बाद पीड़िता ने उसे आपबीती बताई।
विज्ञापन


पूरे मामले की लिखित शिकायत शिवरतनगंज पुलिस से की लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेते हुए पीड़ित को ही बुरा-भला कह कर थाने से भगा दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शिवरतनगंज ज्ञानचंद शुक्ला ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। प्रथम दृष्टया मामला पेशबंदी का लगता है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें