फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी खोदने को लेकर मेट को मारी गोली, दो नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
परशदेपुर (रायबरेली)। नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे बैसन मजरे बभनपुर गांव में मिट्टी खोदने को लेकर गांव के ही एक युवक ने काम करा रहे मेट को गोली मार दी।
विज्ञापन



गोली हाथ में लगी है। मेट को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


नसीराबाद के पूरे बैसन मजरे बभनपुर गांव में शुक्रवार को भुरभुर माता के स्थान से देवी बख्श के खेत तक चकरोड की मरम्मत का काम चल रहा है।


गांव के ही धनंजय सिंह व उदय प्रताप सिंह पहुंचे। खेत से मिट्टी खोदने को लेकर काम करा रहे मेट अरविंद कुमार से दोनों की कहासुनी होने लगी। विवाद बढ़ने पर धनंजय ने मेट को गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली अंगुली को छूते हुए निकल गई।


गोली चलने पर प्रधान श्याम बहादुर सिंह व काम कर रहे मजदूर मौके पर पहुंच गए। सूचना पर नसीराबाद पुलिस ने आरोपी को अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



घायल अरविंद ने थाने में धनंजय व उदय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। नसीराबाद एसओ राकेश कुमार ने बताया की पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी धनंजय को गिरफ्तार किया गया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें