महराजगंज (रायबरेली) पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने सभासद समेत तीन लोगों पर केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।
महराजगंज कस्बे के जाकिर हुसैन नगर के रहने वाले कमलेश कुमार रस्तोगी ने आरोप लगाया है कि वार्ड संख्या चार रूद्र नगर में उनकी जमीन पर है, जिस पर कुछ लोग कब्जा नहीं करने दे रहे हैं।
कब्जा देने के नाम पर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी। कोतवाल धर्मेंद्र दुबे ने बताया कि सभासद रामकुमार यादव, मोनू और रामनरेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। उधर, सभासद का कहना है कि उन्हें फर्जी मामले में फंसाया गया है।