फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के प्रभुटाउन मोहल्ले में घटना से अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में गोली लगने से युवक गंभीर
विज्ञापन

रायबरेली। वैवाहिक कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित होने के बावजूद इसका प्रयोग किया जा रहा है। शहर क्षेत्र में सोमवार रात जयमाल के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक युवक को गोली लग गई। इससे वहां पर अफरातफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहानाबाद चौकी इंचार्ज ने मौके पर पड़ताल की। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के शोरा गंगागंज निवासी विजय सोनकर (35) के भाई के साले की बारात यहां शहर के प्रभु टाऊन मोहल्ले आई थी। देर शाम बारात पहुंची तो बारातियों का खूब सेवा सत्कार किया गया। रात में जयमाल कार्यक्रम चल रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान अचानक हर्ष फायरिंग हो गई। मौके पर मौजूद विजय सोनकर के दाहिनी पैर की जांघ में गोली लग गई, जिससे वह खून से लतपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इससे अफरातफरी मच गई। आनन-फानन उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी मिलने पर जहानाबाद चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह ने पहुंचकर घटना की जांच की। वैवाहिक कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग को प्रतिबंध कर दिया गया है। बावजूद खुशी के मौके पर शहर में हर्ष फायरिंग की जा रही है। प्रभु टाऊन मोहल्ले में जयमाल के दौरान गोली लगने से घायल युवक इसका जीता जागता उदाहरण है। पुलिस प्रकरण को हर्ष फायरिंग नहीं मान रही है।
विज्ञापन


जिला अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष के ईएमओ संतोष सिंह का कहना है कि शोरा गंगागंज गांव के रहने वाले विजय सोनकर के दाहिनी पैर की जांघ के पास गोली लगी है। गोली जांघ से होते हुए घुटने तक पहुंच गई है। रात में युवक गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचा था, जिसे भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा का कहना है कि युवक को गोली कैसे लगी है, इसकी जांच कराई जा रही है। घटना के बाबत घायल युवक भी कुछ नहीं बता रहा है। इसलिए जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि हर्ष फायरिंग के दौरान उसे गोली लगी या फिर गोली लगने की और वजह रही। जांच के आधार पर मामले में कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें