फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार खड्ड में जाकर पलटी, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्ड में गिरी एसयूवी, छह घायल
विज्ञापन



सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह एक एसयूवी हाईवे किनारे खड्ड में जाकर पलट गई। इससे उस पर सवार छह लोग घायल हो गए।


घायलों को पीएचसी सलोन ले जाया गया, जहां चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार सवार लोग लखनऊ से प्रतापगढ़ जा रहे थे।


सलोन में रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर हरियाली बाजार के निकट एक कार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड्ड में जाकर पलट गई।


चीख सुनकर राहगीरों ने कार में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।


चिकित्सक डॉ. योगेंद्र सिंह ने गंभीर रूप से घायल देवगांव आजमगढ़ निवासी अताउल्ला (35), मो. राशिद (30), अरमान (28), उजैफ ा (13) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि शादिक (21), फ हद (10) को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन



कार सवार लोग लखनऊ से देवगांव आजमगढ़ जा रहे थे। कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि गंभीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी घायल आजमगढ़ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें