फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो स्कूलों में लटकता मिला ताला, कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दो स्कूलों में लटकता मिला ताला, नोटिस
विज्ञापन


अमावां (रायबरेली)। अमावां विकास क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में हकीकत जानने के लिए मंगलवार को खंड शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र कुमार कनौजिया ने पांच विद्यालयों का निरीक्षण किया।

इस दौरान दो स्कूलों में ताले लटकते मिले। वहीं तीसरे स्कूल में ताला लगाया जा रहा था। इस दौरान दो प्रधानाध्यापक और तीन शिक्षामित्र गायब मिले।

इनमें कुछ अनुपस्थित थे तो कुछ समय से पहले ही स्कूल से घर जा चुके थे। खंड शिक्षा अधिकारी ने बंद स्कूलों और गायब शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। संतोषजनक उत्तर न मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बीईओ दोपहर 2.20 बजे प्राथमिक विद्यालय पूरे मोहन सिंह पहुंचे तो स्कूल बंद मिला। इसके बाद वह दोपहर 2.35 बजे प्राथमिक विद्यालय चांदपुर पहुंचे तो वहां भी ताला लटकता मिला।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में 2.40 बजे निरीक्षण करने पहुंचे तो शिक्षामित्र सुमन सिंह ताला लगा रहीं थीं। बीईओ को देखकर उन्होंने ताला खोला।

उस समय प्रधानाध्यापक अलीजा एवं शिक्षामित्र अमित कुमार सिंह स्कूल में नहीं थे। बीईओ ने 2.45 बजे प्राथमिक विद्यालय समरहदा में निरीक्षण किया तो वहां प्रधानाध्यापक अर्चना सिंह मौजूद रहीं, लेकिन दो शिक्षामित्र संगीता सिंह एवं शैलेंद्र कुमार सिंह लापता थे।

प्राथमिक विद्यालय पूरे नक्की में 2.50 बजे निरीक्षण के दौरान शिक्षामित्र नीलम सिंह मौजूद रहीं, लेकिन प्रधानाध्यापक शाहीन अंसारी उपस्थित नहीं मिलीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें