फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी की सजगता से अप्टा गांव फिर सुलगने से बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधान से जबरन हस्ताक्षर कराने का प्रयास, दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन

रोहनियां (रायबरेली)। ऊंचाहार थाना क्षेत्र के अप्टा गांव में शुक्रवार को नफरत की आग से सुलगने से बच गया। गांव पहुंचे दो युवक किसी कागज पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास कर रहे थे। इस पर गांव के लोग लाठी-डंडा लेकर निकल आए। सूचना पर पहुंचे एसओ ने ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने मौके से दो युवकों को दबोच लिया। इसी गांव में कुछ माह पहले पांच लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद काफी बवाल हुआ था।
विज्ञापन

ऊंचाहार थाना क्षेत्र के केवलपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार व लक्ष्मीशंकर पांडेय शुक्रवार को दोपहर बाइक से इटौरा बुजुर्ग की प्रधान रामश्री के घर अप्टा गांव पहुंचे और प्रधान से किसी कागज पर हस्ताक्षर करने को कहा, लेकिन प्रधान ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। बताते हैं कि इसी बात को लेकर दोनों युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। शोर सुनकर गांव के लोग लाठी-डंडे लेकर निकल आए। इस बीच प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंचे एसओ धनंजय सिंह ने ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर पूछताछ की। एसओ ने बताया कि प्रधान रामश्री ने दोनों युवकों पर सादे कागज पर जबरन हस्ताक्षर करवा करवाने व मना करने पर जान से मारने की धमकी देने की बात कही थी, जबकि दोनों युवकों ने आधार कार्ड बनवाने के लिए निवास प्रमाण पत्र बनवाने की बात बताई है। हालांकि प्रधान ने मामले की तहरीर नहीं दी है, लेकिन दोनों युवकों को शांति भंग करने के आरोप में जेल भेजा गया। एसओ का कहना है कि कानून से खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें