फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोपड़ी में सो रही बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झोपड़ी में सो रही वृद्धा जिंदा जली
विज्ञापन

- आग लगने का कारण नहीं हो सका ज्ञात, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। सदर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार रात झोपड़ी में सो रही एक वृद्धा की जिंदा जलकर मौत हो गई। देर रात अचानक झोपड़ी में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग जब तक बुझाई जाती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आग से झोपड़ी और वहां रखा सामान जल गया। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की।
विज्ञापन

बैरहना की रहने वाली महदेई (80) स्व. छोटेलाल यहां मधुबन रेल क्रॉसिंग के निकट झोपड़ी बनाकर अकेले रहती थी। बताते हैं कि देर रात झोपड़ी के अंदर महदेई सो रही थी। इसी दौरान झोपड़ी में आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के नागरिक पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग बुझाकर महदेई को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वह 90 फीसदी झुलस चुकी थी। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय का कहना है कि आग की चपेट में आने से बुजुर्ग की महिला की मौत हुई है। आग लगने की वजह के बारे में जांच की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें