मारपीट में एक की हालत गंभीर
चौक बाजार। क्षेत्र के पिपरा सोनाड़ी में मामूली विवाद में हुई मारपीट में 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने से वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। गांव के सुग्गन यादव व बिहारी यादव के बीच बच्चों में नोकझोंक की बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद दोनो लोग के बीच जमकर मारपीट हो गई। बिहारी यादव को डंडे से सिर पर तेज चोट लगी, जिससे वह बेहोश हो गए। किसी ने 100 नंबर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिहारी को एंबुलेंस से चौक बाजार पीएचसी पहुंचाया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
थानाध्यक्ष ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्षों के लोगों को चोटें लगी हैं। बिहारी यादव को सिर में चोट है। इस मामले में सुग्गन यादव, अंगद यादव, विनोद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।