फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के बाहर युवक से छीने 12 हजार रुपये

Mon, 06 Jul 2015 11:51 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जगतपुर थाना क्षेत्र में लक्ष्मणपुर रोड स्थित बैंक के बाहर एक युवक से बदमाशों ने सोमवार को 12 हजार रुपये व मोबाइल छीन लिया। पीड़ित जब तक शोर मचाता बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन


 तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। जगतपुर के रामगढ़ टिकरिया गांव निवासी हिमांशु सिंह सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा से रुपये निकालने आया था।

 रुपये निकालने के बाद जैसे ही वह शाखा से बाहर आया। पीछे से आए दो बदमाशों ने उनके जेब में रखे 12 हजार रुपये और मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग पहुंचते बदमाश वारदात को अंजाम देकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने थाने में तहरीर दे दी है। एसओ जगतपुर केएन पांडेय का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें