फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट खीरों क्षेत्र की बती गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र की करीब सवा लाख आबादी 24 घंटे से अंधेरे में है। त्रिपुला से खीरों और सेमरी उपकेंद्र को जाने वाली लाइन की अंडर ग्राउंड केबल में फॉल्ट आया है।
विज्ञापन



बिजली नहीं आने से लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर लाइन होने के चलते आए दिन कहीं न कहीं फॉल्ट हो जाता है। अभियंता इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।


खीरों व सेमरी उपकेंद्र को त्रिपुला ट्रांसमिशन से बिजली आती है। यह लाइन करीब 65 किलोमीटर लंबी है। जर्जर और ओवरलोड होने के कारण आए दिन इस लाइन में फॉल्ट बना रहता है।
विज्ञापन



गुरुवार की रात लाइन में फॉल्ट आ गया। इससे ब्लॉक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। पावर कॉर्पोरेशन के अभियंता और कर्मचारी फॉल्ट को खोजने में जुटे रहे, लेकिन शनिवार की शाम तक फॉल्ट नहीं मिला।


इससे बिजली आपूर्ति बंद है। सोमवार शाम को फॉल्ट आने से आपूर्ति ठप हो गई। मंगलवार को दिन में बिजली नहीं आने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अभियंताओं कड़ी मशक्कत के बाद फॉल्ट खोजा और फिर उसकी मरम्मत कराई।


उपभोक्ता सुरेंद्र यादव, राम मोहन, शिव प्रकाश, यादवेंद्र यादव, पंकज श्रीवास्तव, ओम प्रकाश शुक्ला, अंजनी दीक्षित, मुकेश ने बताया कि बिजली नहीं आने से आटा चक्की कारखाने बंद हैं।


लोगों के मोबाइल चार्ज नहीं हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि बिजली आपूर्ति नहीं सुधरी तो जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा।


खीरों और सेमरी उपकेंद्र को मौरावां ट्रांसमिशन से जोड़ने के लिए एक साल से नई लाइन बनाई जा रही है, लेकिन अब तक काम पूरा नहीं हुआ है।


अभियंता केवल आश्वासन देते हैं। अवर अभियंता रामनाथ ने बताया कि त्रिपुला ट्रांसमिशन के निकट रायबरेली-प्रयोगराज हाईवे पर अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आ था, जिसे ठीक करा दिया गया है। आपूर्ति शुरू कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें