फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन नदी में डूबने से दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र के बहरामपुर में लोन नदी में बुधवार को नहाते समय दो भाइयों समेत तीन बालक अचानक गहरे पानी में समा गए।
विज्ञापन



आसपास के ग्रामीणों की मदद से किसी तरह तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों भाइयों की मौत हो चुकी थी। वहीं गंभीर हालत में एक बालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सगे भाइयों की अचानक हुई मौत से गांव में मातम छा गया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड व पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।


पूरे रामदीन मजरे बहरामपुर गांव निवासी भाई विमल सिंह (12) व अमन सिंह (9) पुत्र इंद्रकुमार सिंह, विनीत कुमार सिंह उर्फ भोला (13) पुत्र अशोक लोन नदी के पुल के नीचे शाम चार बजे नहा रहे थे।
विज्ञापन



तीनों के साथ ही वहां पर भोला का भाई नागेंद्र भी था। विमल, अमन व विनीत नहाते समय गहरे पानी में चले गए। तीनाें को गहरे पानी में डूबते देख नदी के तट के पास खड़े नागेंद्र ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को खबर दी।


इस दौरान शोर सुनकर आसपास जानवर चरा रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और तीनों को किसी तरह नदी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक दोनों भाइयों विमल और अमन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन



वहीं भोला को नाजुक हालत में आननफानन सीएचसी लाकर भर्ती कराया। बच्चों की मौत की खबर मिलते ही लोन नदी के पुल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।


सूचना पर फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि दो बच्चों की लोन नदी में डूबने से मौत हो हो गई है जबकि एक को नाजुक हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर है। जरूरी लिखापढ़ी की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें