फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीनी विवाद में छोटे भाई को पीट-पीटकर मार डाला, दो भतीजे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के मुरारमऊ गांव में मंगलवार को भूमि विवाद में छोटे भाई की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके दो बेटों को घायल कर दिया गया।
विज्ञापन



बड़े भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। खूनी संघर्ष में बड़े भाई को भी चोटें आईं हैं। सूचना पर सीओ डलमऊ विनीत सिंह और एसओ धनंजय सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की पड़ताल की। साथ ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


मुरारमऊ गांव निवासी रामस्वरूप और उसके बड़े भाई राम सजीवन के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर मंगलवार को दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई।
विज्ञापन



रामसजीवन ने अन्य परिवारीजनों के साथ लाठियों से पीट-पीटकर रामस्वरूप (65) को मरणासन्न कर दिया गया। उसे सीएचसी के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रामस्वरूप ने दम तोड़ दिया।


साथ ही मृतक का बेटा सुजीत, समरजीत भी घायल हो गए इसके अलावा आरोपी रामसजीवन को भी चोटें आईं हैं। एसओ धनंजय सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी तारावती की तहरीर पर पुलिस ने बड़े भाई राम सजीवन, उसके बेटे विजय बहादुर, बेटियों रीता व माया के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें