फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने फार्म हाउस फूंका, तीन हजार मुर्गियां जिंदा जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दबंगों ने फूंका फार्म हाउस, तीन हजार मुर्गियां जिंदा जलीं
विज्ञापन



डीह (रायबरेली)। आंटी गांव में बुधवार रात दबंगों ने एक मुर्गी फार्म हाउस में आग लगा ली। इससे करीब तीन हजार मुर्गियां जिंदा जलकर मर गईं।


साथ ही फार्म हाउस में रखा दाना भी जल गया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाया। गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर मुर्गी फार्म हाउस में आग लगाई।


उसकी किसी बात को लेकर पीड़ित से विवाद हो गया था। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जांच की। पुलिस का दावा है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



पूरे गुलाब राय मजरे आंटी गांव के किनारे दिलीप यादव का मुर्गी फार्म हाउस है, जिसमें तीन हजार मुर्गियां पाले था। रात में गांव के ही एक व्यक्ति ने रंजिश के चलते अपने दो साथियों के साथ फार्म हाउस में आग लगा दी।
विज्ञापन



देखते ही देखते लपटें तेज हो गईं। आसपास के लोग जब तक आग को बुझाते, तब तक तीन हजार मुर्गियां की जिंदा जल गई।


साथ ही फार्म हाउस में रखा दाना समेत अन्य सामान जल गया। पीड़ित का कहना है कि करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।


गांव के ही एक व्यक्ति ने साथियों के साथ मिलकर ऐसा किया है। इस घटना से गांव में दहशत है। एसओ राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें