फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का मजा लेने आते हैं राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा-मोहसिन रजा

विज्ञापन
विज्ञापन
जायस (रायबरेली)। कांग्रेस के गढ़ अमेठी में कांग्रेस को झटका लगा है। नगर पालिका जायस के 13 सभासद बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन



अमेठी जिले के प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा ने इन सभी निर्दलीय सभासदों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा नफरत की राजनीति करती है।


अमेठी जिले के जायस कस्बे के कंचाना मोहल्ले में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री ने कहा कि राहुल व प्रियंका वॉड्रा मौसम का मजा लेेने यहां आते हैं।


कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राजनीति में फेल हो गए हैं। इसलिए अपने परिवार के आखिरी सदस्य को मैदान में उतार दिया है।


मोदी जी ने जनता का पैसा जनता तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि देश में 16 राज्यों में भाजपा की सरकार है। उन्होंने कहा कि 50 करोड़ लोगों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा देने का काम मोदी जी ने किया है।
विज्ञापन



केंद्र और प्रदेश सरकार तेजी से अमेठी का विकास कार्य करा रही है। नगर के अंदर सिर्फ पात्र लोगों को ही प्रधानमंत्री आवास मिलेगा।


अगर अपात्र को प्रधानमंत्री आवास का लाभ मिला तो उनसे पैसा वापस करवाया जाएगा। समारोह में जायस नगर पालिका के 13 सभासदों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। ये ही वह सभासद हैं, जो आए दिन बोर्ड की बैठक में हंगामा करते थे। इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष महेश प्रताप सोनकर, अनिल त्रिपाठी, प्रकाश मिश्रा, नीरज सिंह, जाहिद अहमद, भाजपा नगर अध्यक्ष मनजीत सोनकर मौजूद रहे।
विज्ञापन


इन्होंने ली भाजपा की सदस्यता
सभासद शब्बीर अहमद, अशोक सोनकर, निजामुद्दीन, आसिफ अंसारी, विनय पासी, बंसीलाल सोनकर, मोहर्रम अली, मो. सफीक, मो. रईश, सैय्यद सादिक मेहंदी, मो. अहमद, रफीक अंसारी, संदीप सोनकर भाजपा में शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें