फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक डीसीएम भिड़ंत में चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर मंगलवार की रात करीब दो बजे डीसीएम और ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र के संदना निवासी नवरंग सिंह का बेटा समर सिंह (35) डीसीएम चालक था। बांदा से गत्ते का भाड़ा लादकर कानपुर जा रहा था। डीसीएम में बांदा जिला के अतर्रा निवासी रामनारायण वर्मा का बेटा चुन्नू प्रसाद वर्मा व कानपुर निवासी कल्लू विश्वकर्मा का बेटा सोनू विश्वकर्मा सवार थे। ललौली थाना क्षेत्र के

ओती मौरंग खदान मोड़ पास डीसीएम पहुंचा। तभी बांदा की ओर जा रहे ट्रक से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने डीसीएम में फंसे चालक व घायलों को मशक्कत कर बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने समर सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक डीसीएम भिड़ंत में चालक की मौत
हादसे में बांदा के दो लोग हुए घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें