फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊंचाहार के सरकपुर मजरे परसीपुर गांव का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में मिला महिला बीडीसी सदस्य का शव
विज्ञापन

ऊंचाहार (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार को लापता एक महिला बीडीसी सदस्य का शव संदिग्ध हालात में नहर में मिला। महिला दोपहर को अचानक लापता हो गई थी। खोजबीन के दौरान उसका शव नहीं मिला था। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह सामने आने की बात कह रही है। परिवारीजनों की तरफ से कोई तहरीर अभी नहीं दी गई है।
सरकपुर मजरे परसीपुर गांव की रहने वाली बदाला देवी (65) पत्नी रामस्वरूप मौजूदा बीडीसी सदस्य थी। दोपहर के वक्त बदाला देवी अचानक घर से लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल पाया। शाम को बकुलाही झील नामक नहर की तरफ कुछ लोग गए तो उसका शव पड़ा देखा। बेटे दयाराम ने बताया कि मां दोपहर से लापता थी। उसकी खोजबीन की गई, लेकिन वह नहीं मिली। उसकी मौत कैसे हुई, यह कुछ समझ में नहीं आ रहा है। उसकी मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि महिला बीडीसी सदस्य की मौत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तालाब में मिली युवती की लाश
फुरसतगंज (रायबरेली)। जायस कोतवाली क्षेत्र में रविवार को तालाब में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। देहात कस्बा जायस निवासी गेंदालाल सोनकर की 18 वर्षीय पुत्री ममता शनिवार रात से अचानक लापता हो गई थी। सुबह परिवारीजनों को कस्बे के बाहर तालाब में उसकी लाश मिली। पिता गेंदा लाल का कहना है कि उनकी पुत्री को जन्म से ही मिर्गी का दौरा पड़ता था। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें